Day: 5 January 2024

राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन,एसपी संतोष सिंह ने किया विजेता टीम को पुरस्कृत,छत्तीसगढ़ की टीम बनी ओवरऑल चौंपियन

67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (बेसबॉल) का विधिवत समापन शुक्रवार को हो गया। इस पूरी प्रतियोगिता में ओवरऑल चौंपियन मेजबान छत्तीसगढ़ रही। बालक और बालिका दोनों वर्ग में छत्तीसगढ़ के…

चोरी के प्रकरण में मिली बडी सफलता
हिन्दुजा ट्रेडर्स के संचालक के घर में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

नगदी रकम चार लाख तीन हजार रूपये एवं एक नग मोबाईल बरामदआरोपी ने चोरी में मिले रकम को अपनी मां को दिया था छिपाने के लियेचोरी की रकम से जमीन…

अलौकिक किर्तन दरबार के लिए देश विदेश से पहुंचे सभी रागी जत्थे बिलासपुर मे हुआ भव्य स्वागत

गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा दयालबंद बिलासपुर एवम समुह साध संगत के सहयोग से पंजाबी युवा समिति का उपराला अलौकिक किर्तन दरबार एवम अमृत संचार के लिए देश विदेश के सभी…

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी पहुंची धर्मनगरी रतनपुर, महामाया मंदिर पहुंचकर लिया माता का आशीर्वाद कहां छत्तीसगढ़ आकर लगा अपनापन

रवि तंबोली रतनपुर रतनपुर के मां महामाया के दर्शन करने बिलासपुर या प्रदेश ही रही बल्कि देशभर से भक्त महामाया के भक्ति और धार्मिक आस्था के केंद्र में पहुंचकर उनका…

रेड कार्यवाही करने गये पुलिस अधिकारी कमचारियों को गाली गलौच कर शासकीय कार्य में बॉधा डालने वाले आरोपियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

जप्ती – 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपये

बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेला को मिल रहा सभी व्यापारी संगठनों का समर्थन

कल स्थानीय इंटरसिटी हॉटल मे, बीएनआई के संरक्षक एवं सलाहकार मंडल के सदस्यो ने मिलकर नववर्ष का मिलन किया और सभी ने व्यापार मेला को सफल बनाने रणनीति बनाई। वहाँ…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।