Day: 10 January 2024

पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने को लेकर श्रमिक संगठन ने किया प्रदर्शन

पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग को लेकर देश भर में रेल कर्मचारी पिछले तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं विभिन्न संगठनों के द्वारा लगातार धरना…

स्वच्छता में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम राष्ट्रपति के हाथो मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कार ग्रहण

स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से लहराया अपना परचम।

रतनपुर पुलिस ने पकड़ी कच्ची महुआ शराब प्लास्टिक की जरकिन में छुपा कर रखा गया था शराब

जिले में शपुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन निजात कार्यवाही पुरे बिलासपुर जिले में की जा रही है। इसी अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त…

समीर यादव बने पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा,

भोपाल (Bhopal)।— मध्य प्रदेश राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस,) के चार अधिकारियों (four officers of Indian Police Service (IPS) का तबादला (Transfer) करते हुए उनकी नवीन पदस्थपना (new…

महाविद्यालय मैं चलाया गया नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान नशे से दूर रहने दी गई समझाइश

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह जिला बिलासपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार मुख्यालय जिला बिलासपुर द्वारा निजात अभियान के निर्देशन में नयनतारा महाविद्यालय…

राम मंदिर प्रतिष्ठा वाले दिन नगर में हो उत्सव का माहौल – अमर

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को पूरे बिलासपुर नगर में ऐतिहासिक उत्सव मनाए जाने की योजना को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय में बिलासपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओ की…

मंडल सशक्तिकरण पर भाजयुमो रायगढ़ की कार्यशाला संपन्न,जिला प्रभारी सन्नी केसरी हुए शामिल

भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ जिला द्वारा आयोजित मंडल सशक्तिकरण कार्यशाला छत्तीसगढ़ भाजयुमो के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय रायगढ़ में सम्पन्न हुई। इस…

29 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे परीक्षा पर चर्चा विद्यार्थियों से रूबरू होकर देंगे उन्हें परीक्षा में तनाव से दूर रहने मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश की कमान संभालने के बाद से लगातार नई योजनाए प्रारंभ कर देशवासियों को उनसे जोड़ा जा रहा है तो वहीं अब परीक्षा के दौरान…

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णुदेव साय से एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने की भेंट

राजधानी रायपुर स्थित पहुना राजकीय अतिथि गृह में आज एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की ।इस अवसर पर सीएमडी…

छत्तीसगढ़ वासियों को अब सरकार कराएगी अयोध्या धाम के दर्शन कैबिनेट में हुआ निर्णय

छत्तीसगढ़ वासियों की राम लला के दर्शन की इच्छा होगी पूरी ,अब छत्तीसगढ़ सरकार कराएगी अयोध्या धाम के दर्शन।

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।