Day: 15 January 2024

गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आज गोल बाजार चौक में भारतीय जनता पार्टी ने किया स्वागत

बिलासपुर। गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आज गोल बाजार चौक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत के नेतृत्व में नगर कीर्तन पंज…

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के तीन सदस्यों ने किया रांची क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण

आज इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के तीनऔर बीसीसीआई के एक- सदस्य द्वाराआगमी 23 फरवरी से होने वाले भारत इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए जेएससीए स्टेडियम के ग्राउंड, पिच ,प्रैक्टिस पिच,…

बदमाशों पर कार्रवाई : कोतवाली पुलिस ने लूटपाट और बलवा, आगजनी मामले में दो अपचारी बालक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजी गया रिमांड पर….

● रायगढ़ । कोतवाली पुलिस द्वारा विकासनगर कोतरारोड क्षेत्र में लोगों से जबरन झगड़ा, विवाद मारपीट करने वाले आदतन बदमाश अभिषेक ठाकुर, देव चौहान और उसके दो साथी (अपचारी बालक)…

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का हुआ आगाज,यातायात के नियमों के “अनुपालन से दुर्घटना मुक्त भारत है संभव” – आईजी यादव

यदि प्रत्येक व्यक्ति यातायात के नियमों का शत प्रतिशत पालन करें, तो दुर्घटना मुक्त भारत की कल्पना साकार हो सकती है lराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस “हेलमेट बाइक…

जीपीएम जिले में यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता का हुआ शुभारंभ,माह भर आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन अत्यंत गंभीर है इस हेतु प्रत्येक वर्ष एक माह तक यातायात जागरूकता के राज्य भर में विभिन्न आयोजन किए जाते है। पुलिस मुख्यालय…

फल फूल सब्जी की लगी प्रदर्शनी तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी का हुआ समापन

हम अपने भौतिक साधनों के लिए धीरे-धीरे प्रकृति का विनाश कर रहे हैं। ऐसे में अपने घरों और उसके आस पास फल-फूल, सब्जी और पौधे लगा कर न केवल हम…

महिला को तेंदुआ ने बनाया शिकार..पहाड़ी पर मिला शव

भानुप्रतापपुरखेत में लाड़ी में सो रही महिला को तेंदुआ ने शिकार बनाया…शव दूर पहाड़ी पर बरामदभानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के दाबकट्टा के गोटापारा में धान मिंजाई की तैयारी में खेत की…

धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,

क्षेत्र में अशांति फैलाने के विरुद्ध सरकण्डापुलिस की कार्यवाही 01 प्रेम वस्त्रकार पिता रामकुमार वस्त्रकारउम्र-21 वर्ष निवासी गतोरा दमदमापारामस्तूरी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले…

फूल छाप कांग्रेसी, पंजा छाप भाजपाई

राज्य में सरकार बदलने के बाद अधिकारियों के भी रंग बदलने लगे हैं। जो अधिकारी पंजा छाप बने फिर रहे थे, वे अब फूल छाप हो गए हैं। दरअसल, हाल…

शुभम बिहार में 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित होगी सोलापुरी माता पूजा,कार्यकारिणी का हुआ गठन

श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति सुभम विहार, रूचिका विहार हरदी रोड़ शारदा मंदिर के पास वार्ड नंबर 12 Sirigitti बिलासपुर में 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2024 तक आयोजित…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।