Day: 31 January 2024

सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई |मंडल रेल परिवार के 32 सदस्य हुये सेवानिवृत्त,

बिलासपुर :- 31 जनवरी 2024 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत् 32 रेल परिवार के सदस्य माह जनवरी 2024 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण…

वार्ड 42 के पार्षद की मांग पर मस्तूरी विधायक और महापौर ने सामुदायिक भवन और जिम की वार्डवासियों को दी सौगात

पार्षद लक्ष्मी यादव ने मस्तूरी विधायक एवं महापौर से किया सामुदायिक भवन की मांग देवरी खुर्द वार्ड क्रमांक 42 में उत्कल समाज द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारी के शपथ समारोह में…

टेकलगुडेम नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं कैबिनेट मंत्री Kedar Kashyap ने बस्तर जिले के 201 कोबरा सीआरपीएफ कैंप करनपुर में पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुख्यमंत्री…

कार की डिक्की में नोटो के बंडल,पुलिस ने किया जप्त,करोड़ों कैश बरामद

▪️दुर्ग पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही । ▪️संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनो से भारी मात्रा मे नगदी रकम बरामद। ▪️2,64,00,000/- (दो करोड चौसठ लाख) रूपये जप्त । ▪️आयकर विभाग को पृथक से…

अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस और साइबर सेल की ताबड़तोड़ कार्यवाही

● गेरवानी के अलग-अलग स्थान पर छापेमारी में चार आरोपियों से 130 लीटर महुआ शराब जब्त…..रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब के…

लैलूंगा पुलिस ने शातिर चोर से जप्त किया चोरी का सामान,आरोपी को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रायगढ़ । लैलूंगा थानाक्षेत्र अंतर्गत सेठ बंशीधर मार्ग में रहने वाले मधुकर सिंघानिया के घर बीते नवंबर माह में चोरी हुए सामानों के साथ आरोपी रोहित निषाद को कल लैलूंगा…

रायपुर : मुख्यमंत्री का किसानों के हित में बड़ा फैसला,धान खरीदी पर लिए ये निर्णय

राज्य में अब 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी राज्य में बंपर धान खरीदी के बावजूद बढ़ाई तिथि शनिवार एवं रविवार को भी होगी धान खरीदी रायपुर,…

भाजपा की लोकसभा चुनाव सरगुजा में हुई बैठक… भाजपा की सरकार बनाने की जवाबदारी कार्यकर्ताओ – अजय जामवाल क्षेत्रीय संगठन मंत्री

लोकसभा की 11 सीटें जीतकर इतिहास बनाने का लक्ष्य उसमें सरगुजा लोकसभा सीट सबसे ऊपर है- अजय जामवाल क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबिकापुर- भाजपा पदाधिकारियों की सरगुजा लोकसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।