Day: 20 January 2024

राम मंदिर की साफ सफाई अभियान में जुटे लोग,नगर पंचायत मल्हार स्थित राम मंदिर की हुई सफाई

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत मल्हार में,श्री राम लक्ष्मण एवं सीता माता जी के दिव्य मंदिर में साफ सफाई अभियान चलाया गया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा…

चौथी लाइन कनेक्टिविटी और रैक अभाव के कारण फिर ट्रेन रद्द,यात्रियों की बढ़ी समस्या

रैक अभाव के कारण 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी 2024 से 04 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी | बिलासपुर :- 19 जनवरी 2024 रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु…

पानी की पाइप लाइन फूटी…. सेकडो लीटर पानी बहा सड़को पर… परेशान होते रहे लोग…क्या है पूरा मामला…. पढ़े पूरी खबर..

पानी जिंदगी की महत्वपूर्ण जरूर में से एक है लेकिन अगर यह किसी कारणवश ना आए तो लोगों के दिनचर्या में इसका खासा प्रभाव पड़ता है यही वजह है कि…

क्या प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही लीक हो गई रामलला की मूर्ति?,राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से नहीं दी गई कोई जानकारी

अलग-अलग लोगों ने दावा किया जा रहा है कि यह वही मूर्ति है, जिसकी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है। हालांकि गर्भगृह में रामलला की मूर्ति विराजित की गई…

पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अब भाजपा के हाथ में

कांकेर जिले की पखांजूर नगर पंचायत में भाजपा ने अध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस के हाथ से खींच ली कड़ी सुरक्षा के बीच आज सभी अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई ।…

जीएसटी सिर्फ राज्य का अधिकार छीनने का माध्यम,कांग्रेस नेता – राहुल गांधी

भारत सरकार के शीर्ष अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री की राज्य विरोधी नीतियों पर किया गया खुलासा चौंकाने वाला है। मुख्यमंत्री रहते राज्यों को टैक्स का 50% हिस्सा देने की वकालत करने…

समीक्षा बैठक में सुरक्षा को और चाक चौबंद करने दिए गए निर्देश,राम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुरक्षा

बद्री नारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा रेंज स्तरीय रेलवे सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा हेतु आरपीएफ, जीआरपी एवं जिला दुर्ग एवं बालोद के अधिकारियों की बैठक ली…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।