Day: 25 January 2024

नव मतदाता सम्मेलन में युवाओं को मतदान के लिए प्रधानमंत्री ने किया प्रेरित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश की प्रगति में युवाओं की भागीदारी को समझाया

गुरुवार को मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो नव मतदाता सम्मेलन देशभर के नव मतदाता को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने देश भर के 5000 युवाओं…

रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थी दुर्घटना बीमा के लिए 3.33 करोड़ रुपए किया आबंटन

रायपुर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थी दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत द्वितीय किस्त के रूप में 3 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि का आबंटन स्वीकृत किया है। लोक शिक्षण संचालनालय…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित,शराब नीति को लेकर लिया गया निर्णय

बैठक में निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – इस संशोधन में ‘जिला न्यायाधीश‘ को ‘प्रधान जिला न्यायाधीश‘ और ‘अपर जिला न्यायाधीश‘ को ‘जिला न्यायाधीश‘ करने का प्रावधान रखा गया है।…

नव मतदाता सम्मेलन में भाजपा कर रही वृहद स्तर पर आयोजन सभी विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का होगा सीधा प्रसारण

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा 25 जनवरी को मनाएगा नव मतदाता सम्मेलन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा.श्री…

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी

छत्तीसगढ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की नवीन प्रतिस्थापन कर दी है इसमें कई अधिकारियों के विभाग में तब्दीली की गई है तो कहीं अतिरिक्त प्रभार सोपा गया है देखिए…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।