Day: 19 January 2024

सी. एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का शुभारंभ

बिलासपुरः आज दिनांक 19 जनवरी 2024 को सी. एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरुण साव, माननीय उपमुख्यमंत्री, छ.ग. शासन…

मंदिर हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति के धरोहर स्थल है,मन्दिरो को स्वच्छ रखना हमारा प्राथमिक दायित्व- अमर अग्रवाल

बिलासपुर – पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अमर अग्रवाल मंदिर स्वच्छता अभियान अंतर्गत बिलासपुर में टिकरापारा क्षेत्र के जलाराम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।इस मौके पर उन्होंने…

भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में युवा मोर्चा द्वारा 25 जनवरी को प्रत्येक विधानसभा में विधानसभा स्तरीय नव मतदाता…

भारत में विश्व गुरु बनने की क्षमता -अरूण साव
सीयू में दो दिवसीय कुलपति समागम का समापन

बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) में भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) मध्य क्षेत्र के दो दिवसीय कुलपति समागम का समापन समारोह दिनांक 19 जनवरी 2024 को अपरान्ह 1.00 बजे आयोजित…

महाराणा प्रताप जी के पुण्यतिथि पर सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर उनके शौर्य का याद किया.

राजस्थान स्थित मेवाड़ की धरती को मुगलों के आतंक से बचाने वाले महान राजपूत राजा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि हर साल 19 जनवरी को मनाई जाती है. वैसे तो भारत…

वित्त मंत्री ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण,रेलवे अधिकारियों से कार्ययोजनाओं की ली जानकारी

मंडल रेल प्रबंधक, श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा बिलासपुर-रायगढ़ सेक्शन व रायगढ़ स्टेशन का निरीक्षण | निरीक्षण के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन में हो रहे विकास कार्यों…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।