Day: 27 January 2024

नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मे टेबल टेनिस हाल नये रूप मे खिलाड़ियों को समर्पित

नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट बिलासपुर मैंमे स्थित टेबल टेनिस हॉल नई साज सज्जा के साथ आज खिलाड़ियों को समर्पित कर दिया गया आज का कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर श्रीमती वनिता…

द पु मध्य रेल संयुक्त लॉबी बिलासपुर में गणतंत्र दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया ,ध्वजारोहण जय प्रकाश केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रमिक यूनियन द्वारा किया गया

द पु मध्य रेल संयुक्त लॉबी बिलासपुर में गणतंत्र 🇮🇳दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया ध्वज आरोहण श्री जय प्रकाश केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रमिक यूनियन द्वारा किया गयामुख्य अतिथि श्री…

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं गुरुनानक शिक्षण समिति का तीन दिनों का PCL क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन,

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं गुरुनानक शिक्षण समिति के सयुक्त तीन दिनों का PCL क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन श्री गुरुनानक स्कूल के मैदान में किया जा रहा है आज पहले दिन…

जगदलपुर शहर से सटे ओड़िशा के बोरीगुमा में भीषण सड़क हादसा, स्कार्पियो से ऑटो की हुई टक्कर, हादसे मौत,स्कार्पियो चालक फरार

Jagdalpur शहर से सटे ओड़िशा के बोरीगुमा में भीषण सड़क हादसा, जगदलपुर की स्कार्पियो से ऑटो की हुई टक्कर, हादसे में 7 लोगो की मौत स्कार्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित……

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पिता को उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विधायक धरमलाल कौशिक , अमर अग्रवाल एवं भूपेंद्र सवन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के पिता स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।