Month: January 2024

शोभा टाह फाउन्डेशन द्वारा सिकल सहायता केम्प व आँख की जाँच व चश्मा वितरण

बिलासपुर। चौदह जनवरी को शोभा टाह फाउन्डेशन के तत्वावधान में विशाल सिकल सेल कैम्प का आयोजन जगन्नाथ मंगलम् आनन्द हॉटल के बाजू में शिव टाकीज् रोड बिलासपुर में किया जा…

डीपी कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर निभाई जिम्मेदारी

बिलासपुर –स्थानीय डी.पी. विप्र महाविद्यालय में आज दिनांक 10.01.2024 को 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद) के उपलक्ष्य में रेडक्रास सोासायटी डी.पी. विप्र महाविद्यालय, एल्युमिनी कमेटी, एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी.…

हिंदी हमारी अभिव्यक्ति की भाषा है- कुलपति प्रो. चक्रवाल
सीयू में विश्व हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

बिलासपुर। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) में दिनांक 10 जनवरी, 2024 को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में राजभाषा प्रकोष्ठ तथा हिंदी विभाग द्वारा विभिन्न ऑफलाइन एवं ऑनलाइन…

पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति को साधारण डाक से धमकी भरा पत्र भेजने वाला आरोपी कोनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार।

पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बंश गोपाल सिंह को एक साधारण डाक से फर्जी नाम पता लिखकर एक धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें उनके पुत्र…

रेलवे सुरक्षा बल गुप्तचर शाखा ने गांजे से भरा बैग किया बरामद,लगातार स्टेशन में पकड़े जा रहे हैं गांजा तस्कर

समय 00.20 बजे आपरेशन नारकोस के तहत रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान अपराध गुप्तचर शाखा डिटेक्टिव विंग बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर,साथ उप निरी ए के बिन्द, उप निरी…

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ता में भरा जोश, लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने की कई बात

भाजपा का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आज पुलिस परेड मैदान बिलासपुर में संपन्न हुआ । समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय,प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुर,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष…

ग्राम पंचायत बिनेका में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु घासीदास बाबा की जयंती

परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती का कार्यक्रम ग्राम पंचायत बिनेका बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया, गया सुबह से ही पूरे गांव में त्यौहार जैसा माहौल…

अनुरागी धाम के सहयोग से ग्रामीण श्रद्धालु करेंगे रामलला के दर्शन,अयोध्या यात्रा के लिए वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी।

9 दिवसीय अखंड नवधा रामायण का हुआ समापन,हजारों अनुयायी पूजा में शामिल,सुबह से रात तक चलता रहा विशाल भंडारा। बिलासपुर। पिछले नौ दिनों से अनुरागी धाम मोतीमपुर में चल रहे…

बिलासपुर जिले के आठ पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने माह दिसम्बर के कॉप ऑफ द मंथ

➡️वर्षान्त 2023 में अपराधों के अधिकाधिक निराकरण कर 6.7 प्रतिशत लंबित रहने एवं एक दिन में सर्वाधिक 125 चालान पेश करने के लिये टीआई जय प्रकाश गुप्ता थाना सरकण्डा व…

रेलवे ने फिर यात्रियों को किया परेशान, कटनी रूट में 30 ट्रेनों को किया रद्द

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनूपपुर स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जायेगा। इसके फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।